Pilibhit News: अमरनाथ वर्मा बने नए सीओ सिटी
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक ने अमरनाथ वर्मा को क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर का कार्यभार सौंप दिया है। हाल ही में तत्कालीन सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी का हापुड़ स्थानांतरण होने के बाद अजय यादव को कार्यवाहक सीओ सिटी बनाया गया था। इसके बाद अजय यादव का भी मेरठ स्थानांतरण हो गया। मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर आए अमरनाथ वर्मा ने मंगलवार को सीओ सिटी का पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमरनाथ वर्मा को औपचारिक रूप से क्षेत्राधिकारी नगर का चार्ज सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.