पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पिपरा मुजफ्ता में सरकारी धनराशि के आहरण, कथित गबन और वित्तीय अभिलेख उपलब्ध न कराने के मामले में डीपीआरओ रोहित भारती ने ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज आर्या को निलंबित कर दिया। उनका डोगल निष्क्रिय करने और संबंधित बैंक खातों से अग्रिम आदेशों तक लेनदेन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी की संयुक्त टीम बना दी थी। जांच टीम ने गांव के वित्तीय एवं अन्य जरूरी अभिलेख देने के निर्देश दिए। आरोप है कि सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। सचिव पर शासकीय धनराशि का आहरण कर गबन, जांच समिति को अभिलेख न देने, ग्राम सभाओं की खुली एवं नियमित बैठकें न कराना, सभासार पोर्टल पर आडियो...