Pilibhit News: अभियान चलाकर दो बालकों को बालश्रम से कराया मुक्त
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला एवं अंजू अग्रवाल के निर्देशन में रेलवे स्टेशन परिसर के समीप प्रतिष्ठानों से दो बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों को बाल श्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। संयुक्त टीम ने दोनों बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर अग्रिम कार्यवाही के लिए बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति ने सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम ने कराने की हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला ने बताया कि बाल श्रम कराने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- दो बच्चों का रेस्क्यू कराते हुए परिजनों को सौंपा संयुक्त अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.