Pilibhit News: अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों की प्रगति पर हुआ मंथन
पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा प्रदर्शन, अनुशासन और अध्ययन से जुड़ी कमियों पर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। द्वितीय मासिक परीक्षा के बाद हुई बैठक में अभिभावकों को उनके पाल्यों की उत्तर पुस्तिकाएं और कॉपियां दिखाई गईं। शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम और विषयवार प्रदर्शन से अभिभावकों को अवगत कराया। कमजोर पक्षों को दूर करने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग जरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.