पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्री अग्रवाल सभा के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार नामांकन पत्र 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अग्रवाल सभा में जमा किए जाएंगे। नामांकन वापसी 26 जुलाई को प्रातः नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। मतदान 4 अगस्त को प्रातः आठ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। उसी दिन शाम छह बजे से मतगणना प्रारंभ होगी तथा परिणाम रात्रि में घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल ने दी। यह भी पढ़ें- तीन साल बाद झारखंड तीरंदाजी संघ चुनाव की घोषणा पूर्व में भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था लेकिन मतभेद हो जाने के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्...