पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अब गन्ना की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर किसी गन्ना किसान को आंख से संबंधित बीमारी है, तो उसे भटकने और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे गन्ना किसानों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और आपरेशन सीतापुर आंख अस्पताल में कराया जाएगा। इसके लिए अस्पताल को सहकारी गन्ना विकास समिति से मरीजों को रेफर लेटर प्राप्त कराना होगा। जिलेभर में एलएच चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर और दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर संचालित हो रही है, जहां पर डेढ़ लाख किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। एक लाख एरिया में गन्ने की खेती की जा रही है। ये सभी गन्ना किसान अपनी-अपनी सहकारी गन्ना विकास समितियों के सदस्य हैं। अब गन्ना किसानों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया...