Pilibhit News: अब कालेज समय में बाहर नहीं जा पाएंगे शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाए जाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इसके लिए महाविद्यालय के शैक्षणिक और गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर किसी को जरूरी काम से जाना है, जो अनुमति लेनी होगी। पिछले दिनों उपाधि महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल, डॉ.विनय गर्ग ने महाविद्यालय के शैक्षणिक और गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक लेकर महाविद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि कोई भी शिक्षक अथवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महाविद्यालय परिसर से बाहर नहीं जाएगा। नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश का शिक्षकों और कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.