Pilibhit News: अब काऊ सेंक्चुअरी में स्वच्छंद विचरण कर प्राकृतिक वास करेंगे गोवंश
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अब जनपद में काऊ सेंक्चुअरी की स्थापना की जाएगी, जिसमें गोवंश स्वच्छंद रूप से प्राकृतिक वास में विचरण कर सकेंगे। सेंक्चुअरी में उन्हें प्राकृतिक रूप से घास, पानी समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी, जिससे गोवंशों का बेहतर रूप से संरक्षण हो सकेगा। इसके लिए बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा। जनपद भर में 66 गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सात हजार से अधिक गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं। इसके अलावा तीन वृहद गौशाला संचालित की जा रही है। सहभागिता योजना में गोवंश संरक्षित करने के लिए किसानों को प्रति पशु पचास रुपये रोजाना दिए जा रहे हैं।
काऊ सेंक्चुअरी की स्थापना अब जनपद में काऊ सेंक्चुअरी (गोवंश अभ्यारण्य) की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.