Pilibhit News: अपने ही घर में की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में खुला राज
पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरदहाई में घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात परिवार के ही सदस्य रचित उर्फ तोता ने अपनी ही मां के जेवरात चोरी कर अंजाम दी थी। खरदहाई निवासी हरिओम पुत्र सुभाष अवस्थी ने पुलिस को बताया कि बीती रात उनके घर से एक बक्सा और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। बक्से में सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात रखे थे। चोरी की सूचना रचित ने खुद डायल-112 पर दी थी। इसके बाद वह अपने ताऊ सुभाष के साथ थाने पहुंचा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने में भी शामिल रहा।
चोरी का खुलासा मामले में तीन अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शक परिवार के ही सदस्य रचित पर गहराने लगा। पुलिस की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.