पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अनुसचिवीय सेवा संघ अर्थ एवं संख्या प्रभाग उत्तर प्रदेश का चुनाव उप निदेशक/निर्वाचन अधिकारी आरबी सिंह के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नामांकन के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार, महामंत्री पद पर मोहन सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर उत्तम कुमार यादव और कोषाध्यक्ष पद पर पीलीभीत में अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनुग्रह प्रताप सिंह चुने गए। उनके चुने जाने पर अर्थ एवं संख्या विभाग में खुशी की लहर है। उनके चुने जाने पर अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विक्रांत तिवारी, वरिष्ठ सहायक प्रतीक मेहरोत्रा, कनिष्ठ सहायक हिमांशु ने शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें...