पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पिछले तीस वर्षों का 15 प्रतिशत ब्याज का विवरण उपलब्ध कराने समेत कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। समस्याओं के समाधान होने तक धरना जारी रखने का अल्टीमेटम दिया है। इस पर गन्ना विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

गन्ने की मूल्य निर्धारण की मांग पिछले 30 वर्षों का 15 प्रतिशत ब्याज का विवरण उपलब्ध कराने, जिले की सभी चीनी मिलों का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर गन्ना भवन के बाहर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान अनिश्चितकालीन धरना देकर अपनी मांगों को बुलंद करने का काम कर रहा है।

किसान नेताओं की प्रतिक्रिया वरिष्ठ किसान नेता ...