पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी राहुल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके 52 वर्षीय दिव्यांग पिता संजय कुमार दिमागी रूप से अस्वस्थ हैं। आठ अक्तूबर को शाम से वह लापता हो गए। काफी तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...