Pilibhit News: अधूरे नाला निर्माण से पूरनपुर देहात में हुआ था जलभराव
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पूरनपुर देहात में बरसात के दौरान हुए जलभराव की समस्या को लेकर जिला पंचायत ने नाला निर्माण का सर्वे कराया। सर्वे के दौरान नाला निर्माण अधूरा पाया गया। इसके चलते पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर दो और तीन में भीषण जलभराव हो गया था। हालात ऐसे बने कि पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाने के बाद रास्तों को आवागमन के लिए खोला जा सका। बीते दिनों पूरनपुर देहात के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में विधायक बाबूराम पासवान के सामने हुए जनसंवाद के दौरान लोगों ने जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। लोगों ने बताया था कि अधूरे नाला निर्माण के चलते बरसात में पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, भाजपा नेता अभिषेक अवस्थी ने भी अधूरे नाला निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.