पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- पीईटी परीक्षा की तैयारियां और केंद्र Pilibhit News: पीलीभीत। जिलेभर के 11 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 25 अक्टूबर को होने वाली पेट परीक्षा की निगरानी के लिए स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, उपाधि महाविद्यालय, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज, एसएन इंटर कालेज, स्प्रिंगडेल कालेज, लिटिल एंजिल्स स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, बेनहर पब्लिक स्कूल, सेंट एलॉयसियस कालेज आदि को केंद्र बनाया गया है। ये परीक्षा ...