Pilibhit News: अधीक्षक ने अस्पताल के प्रबंधक को जारी किया नोटिस
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव परासी रामकिशन निवासी 68 वर्षीय दीनानाथ ने माह फरवरी में भड़रिया मोड़ स्थित एक अस्पताल में अपनी आंखों का आपरेशन कराया था। आरोप है कि आपरेशन के बाद उसकी एक आंख खराब हो गई। इस पर उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। तब अधीक्षक डा. आलम गीर ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर आपरेशन संबंधी दस्तावेज अभिलेख सहित दो दिनों के अंदर बयान दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा.आलमगीर ने बताया कि परासी रामकिशन के दीनानाथ की शिकायत पर अस्पताल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर अभिलेखों सहित उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.