पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। अधिवक्ता त्रिभुवन शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने खुद को ब्लॉक का बड़ा ठेकेदार बताते हुए उनसे साढ़े सात ला रुपए उधार लिए थे। उसने छह माह में रुपए बैंक खाते में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद रुपए वापस नहीं किए। त्रिभुवन शर्मा ने रुपए वापस मांगे। आरोप है उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। त्रिभुवन शर्मा ने पुलिस से उसके के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...