Pilibhit News: अधिक बिल और बिना नोटिस कनेक्शन काटने पर किन्नरों का हंगामा
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गांवों में अधिक बिजली बिल और बिना नोटिस कनेक्शन काटे जाने के आरोपों को लेकर बिजली विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शेरपुर कलां में किन्नरों के हंगामे का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। किन्नरों के विरोध के बाद टीम वहां से चली गई। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल अपेक्षाकृत अधिक आ रहे हैं। अधिक बिल आने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं और समय से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर विभाग की ओर से बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी को लेकर गत दिवस टीम गांव शेरपुर गई और वहां पर किन्नर के घर का कनेक्शन काट दिया। इसको लेकर किन्नरों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि बिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.