पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की निगरानी में नरांतक वध, अहिरावण व रावण वध के बाद पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मुख्य अतिथि के तौर पर श्री श्रीरामचंद व अनुज लक्षण मां सीता की आरती उतारी और तिलक किया। राज्यमंत्री ने कहा कि दशहरा हमेशा संदेश देता है कि सत्य हमेशा सत्य रहता है। कितना भी कोई जोर दें पर बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती ही हैं। बुधवार को रामलीला मैदान में नरांतक वध, अहिरावण वध, रावण वध एवं पुतला दहन की लीला के साथ असत्य पर सत्य की विजय के स्वरूप दशहरा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रभु राम का विजय तिलक कर भोग आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। मेघनाद वध के पश्चात आज देवांतक, नरान्तक, त्रिशिरा और अतिकाय य...