पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पांचाल नगरी बौद्धिक एवं सांस्कृतिक संगठन की ओर से आयोजित अतुल्य भारत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा सात से 12 तक के 752 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 की ज़ोया सिद्दीकी ने प्रथम, कक्षा 11 की आयरा अल्वी ने द्वितीय, कक्षा दस की जसकीरत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ की ज़ूविया ने प्रथम, कक्षा नौ के सोनू वर्मा ने द्वितीय तथा कक्षा आठ के आर्यन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा, प्रबंधक देवेंद्र छाबड़ा, उप प्रधानाचार्य डॉ.आरिज अल्वी, संजय नेगी, पंकज आदि मौजूद रहे।

हिंदी...