Pilibhit News: अतिवृष्टि से फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे डीएम
पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम आलोक कुमार ने कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव भवसी कलीनगर, अंडबोझी, कजरी निरंजनपुर, अमृतपुर ता.माधोटांडा पहुंचकर कृषि भूमि में अतिवृष्टि से प्रभावित फसल का स्थलीय निरीक्षण किया।
किसानों से संवाद वह मूसलाधार बारिश के कारण धान फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए खेतों में पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रभावित किसानों से सीधा संवाद किया। उन्हें आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन आपदा की स्थिति में पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।
आँकड़ों पर चर्चा उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम पूरनपुर से प्रभावित कृषि क्षेत्र और किसानों के नुकसान के आंकड़ों पर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि लगभग 281 हेक्टेयर तथा 496 से अधिक क्षेत्र जलभराव के कारण प्रभावित हुआ है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.