Pilibhit News: अतिक्रमण से रोजाना जाम, अस्पताल पहुंचने में भी मुश्किल
पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के चलते रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। ब्लाक चौराहे से कोतवाली तक और स्टेट बैंक के आसपास दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान फैलने और ठेले आदि खड़े होने से सड़क की चौड़ाई सिमट जाती है। इसके चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी होती है। सबसे गंभीर स्थिति अस्पताल गेट के सामने बनती है। यहां जाम में गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने और ले जाने वाली एंबुलेंस तक फंस जाती हैं। ऐसे में मरीजों को समय पर उपचार मिलने में देरी की आशंका बनी रहती है। तस्वीर में भी सड़क पर ई-रिक्शा, बाइक और अन्य वाहनों की भीड़ के बीच रास्ता निकलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.