Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में गड़ा जंगल के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 34 वर्षीय अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह निवासी नदाह थाना गजरौला के रूप में हुई है। अनिल यादव एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह पीलीभीत से अपने गांव नदाह लौट रहे थे। इसी दौरान गड़ा जंगल स्थित बिजली घर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायल अनिल यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उपचार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.