Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उल्हैतापुर के पास छाबड़ा ईंट भट्ठे के सामने मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान ग्राम सड़ा, थाना न्यूरिया निवासी 28 वर्षीय रंजीत पुत्र राजेंद्र तथा 25 वर्षीय अरविंद पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- हाइवे पर पंक्चर टायर बदल रही गाड़ी को पीछे से उड़ा दिया, ड्राइवर समेत चार की मौत दोनों मजदूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.