पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग पर चिरौंजी लाल स्कूल के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्शपुर निवासी देवकी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उनके पति भीमसेन 13 सितंबर को पेंटिंग का काम निपटाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब वह माधोटांडा मार्ग पर चिरौंजी लाल स्कूल के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भीमसेन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्र...