पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: जहानाबाद। ग्राम अजीतडांडी स्थित गौशाला के आसपास पशुओं के मृत अवशेष खुले में पड़े होने, गंदगी और दुर्गंध को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना की ओर से थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। योगी सेना के पदाधिकारियों ने थाना जहानाबाद पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

शिकायत का विवरण जिसमे कहा गया कि ग्राम अजीतडांडी में स्थित गौशाला के आसपास गौ पशुओं के मृत अवशेष खुले स्थान पर पड़े हुए हैं। इससे क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका भी जताई गई है। शिकायत के अनुसार वर्तमान समय में भी गौशाला के आसपास पशुओं के अवशेष खुले में पड़े हुए हैं।

संचालक पर आरोप आरोप है कि जब गौशाला सं...