पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर की अग्रवाल सभा के नए पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को अग्रवाल सभा भवन में संपन्न हो गई। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुए चुनाव के लिए कुल 2978 मतदाताओं में से 1633 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर रात आए परिणाम में राजीव अग्रवाल टीटी अध्यक्ष पद पर,महामंत्री पद पर राजेश अग्रवाल बिछले विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर सोनू महातिया विजयी हुए। बारिश के दौरान भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। शहर के अग्रवाल सभा भवन में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से ही मतदाताओं की लाइनें लगना शुरू हो गई थी। मतदान के लिए कुल छह मतदान बूथ बनाए गए थे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के...