पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: हजारा। तहसील क्षेत्र के गांव राणा प्रताप नगर गांव में बीते माह 19 अप्रैल प्रभुनाथ सहित कई ग्रामीणों के घरों में आ लग गई थी। इस अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के अलावा खाने पीने की सामग्री और अन्य सामान भी खाक हो गया था। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुआवजा दिलाने की मांग की है। आगजनी से पीड़ित परिवार फिल्हाल घास फूस की झोपड़ी और तिरपाल के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं। उनके सामने रहने और खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई है। आग लगने के दौरान गांव के प्रभुनाथ आग में बुरी तरह झुलस गए थे। उनका लखनऊ के अस्पताल में उपचार कराया गया। प्रभुनाथ ने मुख्यमंत्री से की शिकायत में बताया कि लगभग 10 वर्ष पहले उनकी कृषि भूमि शारदा नदी में समा गई थी। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे...