Pilibhit News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी गठित
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: बीसलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वाग किया गया। बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चुनाव अधिकारी एवं विभाग संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नवीन कार्यकारिणी में सतीश चंद्र दीक्षित को नगर अध्यक्ष तथा प्रखर अवस्थी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री रौनक पाल ने शिक्षक एवं छात्रों को विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करती है। इस अवसर पर अमनदीप सिंह, नितिन कुमार सहित कई कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.