Pilibhit News: अंडरपास में भरा पानी राहगीरों के लिए बना मुसीबत
पीलीभीत, नवम्बर 25 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में आवागमन के लिए तीन अंडर पास बनाए गए हैं। बनाए जाने के बाद से इन अंडरपास में लगभग 4 फीट पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार बाइक चालक अंडरपास में गिरकर घायल हो चुके हैं। रेल विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज कर इस समस्या के निस्तारण की मांग की गई। लेकिन समाधान नहीं किया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने जल भराव की इस मुसीबत से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.