Pilibhit News: अंडरपास में भरा पानी, राहगीरों के लिए बनी मुसीबत
पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी रेलवे स्टेशन के आसपास बने रेलवे अंडरपास इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे-पीछे बने दोनों अंडरपासों में करीब 50 मीटर तक दो से तीन फीट गहरा पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। अंडरपास में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद लंबे समय तक जलभराव बना रहता है। रोजाना सैकड़ों लोग इन रास्तों से आवागमन करते हैं। पानी अधिक गहरा होने से लोगों को कपड़े और सामान बचाकर निकलना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.