नई दिल्ली, मार्च 16 -- PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपने शेयर बाजार में लिस्ट होने यानी IPO लाने की योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि हालात सामान्य होने के बाद वह दोबारा अपनी लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू करेगी।कंपनी ने क्या कहा फोनपे के सीईओ समीर निगम ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि दुनिया में चल रहे तनाव जल्द खत्म होंगे और बाजार में स्थिरता लौटेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि फोनपे भारत में ही अपना IPO लाने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल कंपनी हालात पर नजर बनाए हुए है और बाजार के अनुकूल समय का इंतजार कर रही है। यह भी पढ़ें- Rs.1 के शेयर को खरीदने की लूट, 5 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.