नई दिल्ली, मार्च 16 -- डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) ने आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर ली है। आईपीओ से पहले PhonePe के एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। मीडिया के एक हिस्से में इसे कंपनी की बैलेंस शीट पर भारी बोझ के रूप में पेश किया गया, लेकिन अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) में कुछ अलग ही कहानी देखने को मिल रही है। आंकड़े देखने पर कहा जा सकता है कि PhonePe एक दिग्गज पेमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसने कैश रिजर्व को खत्म किए बिना विश्व स्तरीय प्रबंधन टीम तैयार की और खुद को IPO के लिए तैयार किया है। कंपनी का कैश फ्लो मजबूतPhonePe का कैश फ्लो मजबूत है। वित्त वर्ष 2025 की ही बात करें तो फोनपे (PhonePe) ने ऑपरेशन्स से 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का फ्री कैश फ्लो जनरेट किया है। अगर इन ए...