नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर परिनियम, 2026 में संशोधन समेत अन्य मांगों को लेकर पीएचडी धारकों और छात्रों ने अपना 21 दिन पुराना आंदोलन सोमवार को स्थगित कर दिया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन के साथ उनकी दो घंटे तक वार्ता हुई। इसमें पीएचडी छात्रों की मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए एक कमेटी गठित करने पर सहमति बनी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से विमर्श के बाद 15 दिनों में कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है। राज्यपाल के साथ ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के की वार्ता में दो विषयों पर सहमति बनी। इसके तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापक) भर्ती परिनियम, 2026 में आवश्‍यक संशोधन करने के उपरान्त ही 2026 के परिनियम के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की किसी भी प्रकार...