PhD छात्रों को हर माह 15000 और PG वालों को मिलेंगे 10000 रुपये, सरकार का ऐलान
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी ( OUAT ) में पोस्टग्रेजुएशन (PG) और PhD कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। ओडिशा सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े विषयों में रेगुलर मोड से पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए हर महीने स्टाइपेंड देने की घोषणा की है। कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा व शोध को प्रोत्साहन देने और छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करने के मकसद से यह योजना शुरू की गई है। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीएम मोहन चरण माझी के नेतृत्व में एग्रीकल्चरल रिसर्चर्स की मदद करने और सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।कब तक कितनी कितनी मिलेगी धनराशि एग्रीकल्चर और उससे जुड़े कोर्स में पंजीकृत OUAT ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.