नई दिल्ली, मई 9 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर विभागों में उपलब्ध पूर्णकालिक और अंशकालिक रिक्त सीटों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नवीन पीएचडी अध्यादेश-2026 के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जानी है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय शोध समिति (डीआरसी) से अनुमोदन प्राप्त कर सीटों का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना होगा। पत्र के अनुसार विभागों को 20 मई तक अधिष्ठाता कार्यालय के माध्यम से शोध प्रकोष्ठ में सीटों का विवरण जमा करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समय से जानकारी मिलने के बाद प्रवेश प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.