PhD : यूजी कॉलेजों के प्रोफेसर नहीं बन सकते पीएचडी गाइड, नए नियमों पर भड़के शिक्षक
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 3 -- बीआरएबीयू में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट की आपात बैठक कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोकभवन से पास एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी के सिलेबस और पीएचडी के नये रेगुलेशन को पास किया गया। विवि में सबसे पहले एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। एकेडमिक काउंसिल के बाद शाम 4.30 बजे से सिंडिकेट की बैठक हुई। सिंडिकट सदस्य डॉ. सत्येंद्र सिंह उर्फ टुनटुन और प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता ने यूजी कॉलेजों के शिक्षकों के पीएचडी गाइड बनने पर रोक का मुद्दा उठाया। इस पर विवि की तरफ से कहा गया कि लोकभवन से जो ड्राफ्ट बना है, उसे पास करना होगा। हालांकि, सदस्यों की मांग पर बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में प्रयोगशाला नहीं होने से वहां के शिक्षकों के पीएचडी गाइड बनने पर मनाही हो रही है, लेकिन हमलोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.