पटना, अगस्त 26 -- बिहार में मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ आज बुधवार को किया जाएगा। इसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को चार वर्षों तक 10,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। साथ ही "बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना" का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत बेटियों को Rs.50,000 से दो लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सीएम ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। सीएम ने बताया है कि पुलिस दीदी के लिए 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह भी होगा। पुलिस दीदी के माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली हमारी बहनों की उचित सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में यह नई शुरुआत की जा ...