PhD : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 959 सीटें, UGC NET अनिवार्य
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Allahabad University PhD Admission : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीएचडी की 959 सीटों पर प्रवेश देगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 25 सितंबर है। 470 सीटें विश्वविद्यालय परिसर जबकि 489 संघटक महाविद्यालयों में हैं। कुल 49 विषयों में से चार में शून्य सीटें हैं। यानी 45 विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 84 सीटें हैं। कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 75, भौतिकी में 74, विधि में 56, हिंदी में 50, शिक्षा, अंग्रेजी और दर्शनशास्त्र में 45-45 सीटें हैं। प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व में 43, गणित 34, कंप्यूटर साइंस 28, अर्थशास्त्र 27, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 23 जबकि जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में चार सीटें हैं। संघटक महाविद्यालयों की 489 सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.