PF से जुड़ी जानकारी अब WhatsApp पर मिलेगी, ऐसे जॉइन करें EPFO चैनल
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों मेंबर्स तक पीएफ से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है। अब कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर ही EPFO से जुड़े अपडेट और जागरूकता से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस शुरुआत का मकसद पीएफ से जुड़ी जानकारी को ज्यादा आसान और सीधे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों तक पहुंचाना है। आप भी आसानी से EPFO का चैनल जॉइन कर सकते हैं। EPFO के WhatsApp चैनल पर कर्मचारियों को भविष्य निधि यानी EPF से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां मिलेंगी। इनमें EPF एडवांस निकालने, नौकरी बदलने या दोबारा शुरू करने के बाद पीएफ योगदान से जुड़ी जानकारी और दूसरे जरूरी अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा संगठन की ओर से जागरूकता से जुड़े वीडियो और एजुकेशनल कंटेंट भी शेयर किया जा रहा है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.