PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! मंत्री जी बोले, '15 जुलाई तक आएगा 8.25% ब्याज'
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- पीएफ के ब्याज का इंतजार कर रहे करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO मेंबर्स को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बड़ी खुशखबरी दी है। मांडविया ने बुधवार को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर सालाना ब्याज 15 जुलाई तक सभी सदस्यों के खातों में डाल दिया जाएगा। इससे पहले ब्याज दर घोषित होने के बाद अक्टूबर या नवंबर तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार प्रक्रिया बहुत तेज हो गई है।PF पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज वित्त मंत्रालय ने हाल ही में ईपीएफओ की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की सिफारिश को मंजूरी दी है, जिसके तहत इस साल 8.25% की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस ब्याज के तहत कुल 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि देशभर के करोड़ों सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी। यह भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला. अब बदल गए PF...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.