PF अकाउंट से पैसे निकालने के बदले नियम, EPFO सब्सक्राइर्स के लिए जानना जरूरी
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, EPFO ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत देते हुए प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट से आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अब अपनी पात्र PF रकम का 90% तक निकाल सकेंगे। बता दें कि पहले सब्सक्राइबर्स को 75% तक की निकासी की इजाजत थी। वहीं, अब नौकरी नहीं रहने की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए वेटिंग पीरियड को भी कम कर दिया गया है। पहले 12 महीने की सदस्यता पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत दो महीने की सदस्यता पूरी होने के बाद भी पात्रता और लागू शर्तों के मुताबिक पैसा निकाला जा सकेगा।क्या हैं इसके मायने? PF रकम की निकासी की लिमिट बढ़ाए जाने से रिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.