नई दिल्ली, मार्च 6 -- EPF interest rate: नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ की अहमियत बखूबी पता होता है। दरअसल, यह एक ऐसी रकम होती है जो नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से कटती है। ईपीएफ अकाउंट में जितनी रकम कर्मचारी की कटती है उतना ही सहयोग कंपनी की ओर से दिया जाता है। इस कुल रकम पर सरकार की ओर से ब्याज दिया जाता है।कितनी है ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखने की सिफारिश की है। यह दर पिछले वित्त वर्ष के समान ही है। अब इस दर को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है, जिसके बाद ही ईपीएफओ अपने सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करेगा।कब तक मिलेगी ब्याज की रकम अब सबसे बड़ा सवाल यह ...