नई दिल्ली, अगस्त 13 -- लगातार पांच दिन तक उबलने के बाद कच्चा तेल आज 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। पिछले 5 दिनों में इसमें 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। ब्रेंट क्रूड सुबह 6 बजे के करीब 0.84 प्रतिशत टूटकर 88.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। साथ ही आज LPG और CNG के 13 अगस्त के रेट भी चेक करते चलें... आज दिल्ली में बिना एथेनॉल वाला XP100 प्रीमियम पेट्रोल का दाम 167.35 रुपये है। जबकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये लीटर है। यहां डीजल का दाम 95.20 रुपये लीटर है और XP95 पेट्रोल का रेट 109.24 रुपये लीटर है। E20 ईंधन में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। यह भी पढ़ें- 'जियो' और बैंक ऑफ अमेरिका में Rs.18000 करोड़ की डील पर क्या बोले अंबानीसामान्य पेट्रोल-डीज...