Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के 10 जुलाई के रेट जारी, दिल्ली से पटना तक 'राहत'
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- ऑयल मार्केटिंग कंपनियां HPCL, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने आज पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के पार होने के बावजूद दिल्ली से पटना तक पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में अगर 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो इसकी वजह से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है। ईरान-अमेरिका में तनाव और होर्मुज में एक बार फिर दिक्कतें बढ़ने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से 80 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ने लगी थीं। हालांकि, आज दाम बढ़ने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन ब्रेंट अभी 76 डॉलर के पार है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक 10 जुलाई को सुबह सवा छह बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 76.07 डॉलर प्रति बैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.