नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों की तरफ से कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के बाद भी कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये और डीजल का रेट 95.20 रुपये है। बता दें, हूती विद्रोहियों की तरफ से किए गए आक्रमण के बाद से एक बार फिर से कच्चे तेल का रेट बढ़ गया है। दाम इंटरनेशनल मार्केट में 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे था।आखिरी बार मई में बढ़ा था दाम (Petrol Diesel Hike) 2022 के बाद इस साल मई में तेल कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार कीमतों में वृद्धि की थी। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5...