नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- Petrol Diesel Price Today: ब्रेंट क्रूड का दाम अब भी 96 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ है। पिछले हफ्ते एक दिन कीमतों में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, इस उछाल का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम पर नहीं पड़ा है। कीमतें पुराने स्तर पर स्थिर हैं। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई के महीने में इजाफा किया था। उसके बाद से दाम स्थिर ही हैं।दिल्ली-NCR में कितना चल रहा है रेट (Petrol Diesel Delhi NCR) देश के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 102.12 रुपये है। वहीं, डीजल का दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर है। यूपी के नोएडा में आज रेट 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में दाम 103.28 रुपये और डीजल का रेट 95.94 रुपये है। गुरुग्राम में रेट 102.97 रुपये और डीजल का...