नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद भी घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुरानी कीमतों को ही बरकरार रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें, बीते दिनों शेल इंडिया और नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 78.05 रुपये और डीजल 82.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जोकि अन्य शहरों की तुलना में काफी कम है। यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की खरीद पर बड़ा अपडेट, सरकार ने इन बैंको को दी इंपोर्ट करने की अनुमतिक्यों गिरा कच्चे तेल का रेट (Crude Oil Price Falls) ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर...