नई दिल्ली, मार्च 19 -- Petrol Price Hike: ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की सप्लाई में आई कमी का असर अब अलग-अलग देशों में साफ दिखने लगा है। 23 फरवरी 2026 के बाद कई एशियाई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि कुछ देशों ने अभी कीमतों को स्थिर रखा है।पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा globalpetrolprices.com के मुताबिक सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान में देखने को मिला है, जहां पेट्रोल की कीमतों में 24.4% और डीजल में 21.8% की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चीन में भी पेट्रोल (10.0%) और डीजल (10.9%) की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। श्रीलंका, म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी ईंधन महंगा हुआ है। श्रीलंका में पेट्रोल 7.4% और डीजल 9.3% महंगा हुआ, जबकि म्यांमार में पेट्रोल 7.2% और डीजल 8.5% बढ़ा है। अफगानि...