नई दिल्ली, मार्च 27 -- Petrol Diesel Price: भारत सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज टैक्स में कटौती की है। सरकार ने पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है जबकि डीजल पर यह शुल्क पहले के 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। युद्ध की वजह से जारी तनाव के बीच सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है? केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस फैसले को विस्तार से समझाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के पास सिर्फ दो ही विकल्प मौजूदा परिस्थितियों में बचे थे। मंत्री ने कहा कि या तेल की कीमतों में इजाफा किया जाए या फिर वित्तीय बोझ को सरकार अपने कंधों पर ले जिससे नागरिकों को बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों से बचाया जा सके। इसी वजह से सरकार ने टैक्स में कटौती की है। यह भी पढ़ें- 1 ...