Petrol Crisis: तेल खत्म होने पर एंबुलेंस रुकने से मरीज की मौत, गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट तय
हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 24 -- यूपी के बलिया में बैरिया क्षेत्र के अधेड़ को अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस का रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल के लिए काफी भटकने के बाद ग्राम प्रधान से लेकर एसडीएम तक गुहार लगाई लेकिन तेल नहीं मिला। आखिरकार कई बाइकों से पेट्रोल निकालकर एंबुलेंस में डाला गया तब मरीज अस्पताल पहुंच सका। लेकिन देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त है। पांडेपुर निवासी 50 वर्षीय छट्ठु शर्मा को बुधवार रात करीब 10 बजे सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने तुरंत जगदेवा के ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव को सूचना दी। प्रधान ने एक निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल भिजवाया। रास्ते में एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद चालक टेंगरही गांव के पास स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.